- पाटन तहसील के 99 इकाइयों में हो रही आयोजन की तैयारी
पाटन। तहसील साहू संघ पाटन महिला प्रकोष्ठ के संयोजन ने तहसील स्तरीय तीज मिलन समारोह का आयोजन 17 अगस्त को साहू सदन पाटन में आयोजित की गई है। आयोजन की व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही रही पाटन तहसील के 99 इकाईयों में महिलाओं की बैठक आयोजित कर तीज मिलन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। तीज मिलन समारोह में रंगोली प्रतियोगिता, फुगड़ी, कुर्सी दौड़,सामूहिक नृत्य, प्रहसन, छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता शामिल होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमशिला साहू पूर्व मंत्री छग शासन,
अति विशिष्ट अतिथि नन्दलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग,
अध्यक्षता देवीश्री साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ जिला साहू दुर्ग,
अतिथि वक्ता श्रद्धा साहू जिला पंचायत सदस्य दुर्ग एवं संचालिका नई पहल बर्तन बैंक, हेमलता साहू
मानसमणि उपाधि सम्मानित एवं व्याख्याता ,डॉ श्रीमती सुमन साहू संयोजिका चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग,
विशेष अतिथि
चंद्रिका साहू उपाध्यक्ष छग प्रदेश साहू संघ, कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, दामिनी साहू जनपद सदस्य पाटन होंगे।

