आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी, पालक तालाबंदी कर चक्का जाम करेंगे

देवरीबंगला /स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल देवरी बंगला में की कमी को लेकर पालक चिंतित है। बुधवार को पालक समिति ने तहसील कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर अल्टीमेटम दिया गया है।

अध्यक्ष राजेंद्र देवांगन ने बताया कि स्कूल में संस्कृत विषय के शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में 320 छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या है। जज संख्या के आधार पर तीन शिक्षकों की आवश्यकता है।

समिति के गजेंद्र सिंन्हा ने कहा कि स्कूल भवन पर्याप्त नहीं है। विषय अनुसार कक्षाएं लगाना संभव नहीं है। सागर देवांगन ने बताया कि शिक्षा विभाग के डीईओ, कलेक्टर, एसडीएम को विद्यालय की समस्याओं से तीन बार अवगत करा दिया गया है। इसके बावजूद समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हमें मजबूर होकर उग्र कदम उठाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 18 अगस्त को विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ पालक चक्का जाम करेंगे।

ज्ञापन देने वालों में केशव शर्मा, बोली मानिकपुरी, दमित रानाडे, विजय धरमगुङे,ईशु यादव, नरेश हिरवानी, कुलेश्वर साहू, प्रवीण तिवारी घनश्याम साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *