दुकान में घुसकर वहां कार्यरत कर्मचारी से मारपीट करने वाले पर सख्त कारवाही के लिए व्यापारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

पाटन ,,,कॉलेज रोड स्थित व्यापारिक संस्थानों में उसे समय सनसनी फैल गई जब नशे में धुत्त एक युवक कॉलेज रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में घुसकर वहां कार्यरत कर्मचारी चंद्रशेखर देवगन से अचानक मारपीट करने लगा मारपीट करते-करते बेदर्दी से जमीन पर खींचकर उसे प्रथम तल से भूतल पर लाया और भूतल पर भी मारपीट करता रहा. इससे पहले की बीच बचाव हो पता आरोपी सूर्यकुमार भारती निवासी काशी डीह उतई ने दुकान से निकालकर चंद्रशेखर को बाजू की गली में ले गया और वहां से पत्थर उठाकर चंद्रशेखर को जान से करने का प्रयास भी किया. मगर इस बीच बचाव हो जाने के कारण चंद्रशेखर देवांगन की जान बच गई

यह आरोपी पाटन के लिए एक अनजाना चेहरा है और काशी डीह से आकर इंदिरा नगर पाटन में निवास करता है. 112 नंबर पर कॉल किए जाने पर पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 296,115(2),351(2),333, लगाकर जेल में निबद्ध किया है.

इस घटना से नगर के व्यापारी भयभीत है और आक्रोशित भी हैं व्यापारी संघ पाटन ने एक आपातकालीन बैठक बुलाकर इस घटना की घोर निंदा की और संघ के सदस्यों ने थाना प्रभारी पाटन को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि यह घटना किसी भी व्यापारी या व्यावसायिक संस्थान में घट सकती है. मेन मार्केट होने के कारण यहां आवाजाही और चहल-पहल ज्यादा रहती है और असामाजिक तत्व नशे की हालत में यहां मंडराते रहते हैं और ऐसी हरकतें करते हैं कि व्यापारी वर्ग में असुरक्षा की भावना घर कर गई है

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि ऐसे दु साहसी अपराधी को किसी भी कीमत पर जमानत नहीं मिलनी चाहिए और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. व्यापारी संघ ने इस संबंध में वकील के माध्यम से न्यायालय से आवेदन करने का मन भी बनाया है.

व्यापारी संघ के अध्यक्ष होरीलाल देवांगन द्वारा आहूत बैठक में कृष्ण कुमार भाले.सतीश कुमार देवांगन श्रीकांत देवांगन ,हर्ष भाले,अरुण देवांगन, मिथिलेश ताम्रकार, छवि श्याम देवांगन ,डाकोर सिंह देवांगन, ओमप्रकाश वर्मा ,राजकुमार देवांगन ,विष्णु देवांगन, हरीश देवांगन, संजय पांडे, हेमंत देवांगन, मनीष देवांगन ,चंद्रप्रकाश देवांगन ,लक्ष्मी नारायण पटेल ,खुशवंत देवांगन इत्यादि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *