कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

रिसाली,,शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं विविध प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह दिन भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और बलिदान की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना ने अपने उद्बोधन में कहा, “कारगिल विजय दिवस हमें भारत माता के उन सपूतों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्र हैं। यह दिन युवाओं को राष्ट्रभक्ति, साहस और जिम्मेदारी का संदेश देता है।” कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, निबंध , पोस्टर प्रदर्शनी तथा कारगिल युद्ध पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और शहीदों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ नागरत्ना गनवीर, डॉ पूजा पांडे, डॉ ममता, प्रो सतीश गोटा NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रो वेदप्रकाश सिंह एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *