रिसाली,,,शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली जिला दुर्ग में, अतिथि व्याख्याता / अतिथि शिक्षण सहायक / अतिथि ग्रंथपाल / अतिथि क्रीड़ा अधिकारी / क्रीड़ा सहायक की नियुक्ति हेतु योग्य एवं निर्धारित अर्हताधारी आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। आवेदक अपने समस्त प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिनांक 4.8.2025 सांय 5:00 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा वाहक के हस्ते (कार्यालय से पावती प्राप्त करें) प्रस्तुत कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। अतिथि व्याख्याता नीति 2024 का अवलोकन वेबसाइट www.gncrisali.ac.in में किया जा सकता है ।रिक्त पद की जानकारी क्रमांक (1)पद/विषय क्रीडा अधिकारी पद संख्या। 01नोट:(1)रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन संभव है। (2)अतिथि व्याख्याता नीति 2024 के नियम यथावत रहेंगे।
