जय हिंद ,जय हिंद की सेना के नारों के साथ मना कारगिल विजय दिवस

राजिम,,शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में छत्तीसगढ़ शासन ,उच्च शिक्षा विभाग ,राष्ट्रीय सेवा योजना ,के निर्देशानुसार कारगिल विजय दिवस मनाया गया। संस्था की प्राचार्य डॉ सविता मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था में स्वयंसेवकों के बीच “कारगिल विजय दिवस: भारतीय सैनिकों का शौर्य – भारत का गौरव” विषय पर तात्कालिक भाषण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ संस्था की प्राचार्य द्वारा युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी के चरणों पर पुष्प अर्पण करके किया गया ।

इस अवसर पर श्री एमएल वर्मा, सहायक प्राध्यापक वाणिज्य कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस भाषण प्रतियोगिता में कमल नारायणसाहू ने उन विकट परिस्थितियों के बारे में बताया जिसमें रहकर हमारे सैनिकों ने युद्ध लड़ा था, जिन पर एक सामान्य व्यक्ति का जीवन जीना लगभग असंभव सा है। उमाशंकर साहू, गुनीता साहू, लोकेश साहू सहित स्वयंसेवकों ने अपने विचार भारतीय योद्धाओं एवं विजय दिवस की स्मृतियां को जीवंत करते हुए रखें। स्वयंसेविका चित्रलेखा साहू द्वारा निर्मित पोस्टर भारतीय सैनिकों एवं अमर जवान ज्योति को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा था।

कार्यक्रम में तामेश्वर मार्कंडेय सहायक प्राध्यापक प्राणी शास्त्र ने कारगिल युद्ध के तात्कालिक कारण पर प्रकाश डाला। मनीषा भोई, सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी ने सभी लोगों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी। संस्था की प्राचार्य ने मंच के माध्यम से स्वयंसेवकों को भारतीय सेना की दृढ़ता एवं उनके शौर्य तथा अदम्य साहस से परिचित कराते हुए वीर सैनिकों को नमन किया।

कार्यक्रम की संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती श्वेता खरे ने आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में मंच संचालन का दायित्व स्वयं सेविका दिशा शर्मा ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर निशा,भूमिका,राहुल, विभा साहू, नीलम, संतोषी, उमाशंकर, लोकेश, गुनीता, अंजलि सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *