बरसते पानी में आर्थिक नाकेबंदी के तहत सेलूद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

पाटन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में आज 12 से 2 बजे तक आर्थिक नाकेबंदी के अंतर्गत ग्राम सेलूद में भी आर्थिक नाकेबंदी के तहत दोपहर 12 बजे से मूसलाधार बरसते पानी में दुर्ग से पाटन एवं धमतरी जाने के मार्ग बजरंग चौक में चक्काजाम किया जा रहा है बरसते पानी में ही कांग्रेसी ईडी के खिलाफ नारे लगाते हुए सड़क में डटे हुए है

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सड़क की लड़ाई की बात कही थी आज उसे जामगांव आर एवं पाटन क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बरसते पानी में खड़े होकर पूरा कर रहे है कार्यकर्ता पूरे जोश में अदाणी भगाओ के नारे लगा रहे है,

इस मौके पर पुलिस विभाग अपनी कारवाही के लिए तत्पर है

सेलुद चौक पर चक्का जाम में मुख्य रूप से मौके पर पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पाटन महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, पुरुषोत्तम तिवारी,अजय सिंगोर,पुरुषोत्तम कश्यप, दिनेश साहू, आनंद बघेल, रूपेंद्र शुक्ला, युगल किशोर आडील,सालिक साहू, खिलेश मार्कंडेय,पअजय राजपूत, राकेश साहूलोचन यादव,भेष आठे पालेश्वर ठाकुर,तरुण बिजौर, आभाष दुबे,विष्णु चंद्राकर,प्रशांत शुक्ला,पवन पटेल,सुरेन्द्र गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *