पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आर्थिक नाकेबंदी के तहत दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्काजाम किया गया था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेलूद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आर्थिक नाकेबंदी किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रदर्शन स्थल बजरंग चौक सेलूद में चाय नाश्ता की व्यवस्था किया गया था। इस दौरान माइक से स्वच्छता का ध्यान रखने का संदेश देते रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाश्ता के बाद प्लेट उचित स्थान पर रख दिया। जो बिखरे हुए प्लेट को चक्काजाम समाप्त होते ही साफ भी किए।
वहीं दूसरी ओर सुरक्षा में तैनात पुलिस बल द्वारा खाने के बाद प्लास्टिक के प्लेटों को एक गली में फेंक दिया गया। जिस गली में प्लेटों को फेंका गया है उस गली में कुछ दूरी पर शिव मंदिर होने के कारण लोगों का आना जाना लगा रहता है। लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले प्रशानिक अमला ही स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा कर चले गए। पुलिस बल द्वारा फैलाए गए कचरा उड़कर इधर उधर बिखर रहा है जिसके कारण मोहल्लेवासी सुरक्षा में तैनात पुलिस बल के प्रति नाराजगी जाहिर किए है।
