खबर हेमंत तिवारी…….
पाण्डुका — पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ग्वालियर (म.प्र.) में क्षेत्रीय स्तरीय कबड्डी मीट 2025-26 का आयोजन हुआ। जिसमें रायपुर संकुल टीम का नेतृत्व पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय पाण्डुका, जिला-गरियाबंद को मिला। इस प्रतियोगिता में रायपुर संकुल के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों के लगभग 24 बालक एवं 24 बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रायपुर संकुल ने अंडर 14 बालक वर्ग में विजेता, अंडर 17 बालिका वर्ग में विजेता एवं अंडर 17 बालिक वर्ग उपविजेता, अंडर 19 बालिका वर्ग उपविजेता स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किये।

इस गौरवशाली उपलब्धि में अनुरक्षक शिक्षिका कल्पना बोरकर, टीजीटी पीईटी , डाॅ. ठाकुर राम साहू, टीजीटी कला, उपेन्द्र यादव टीजीटी पीईटी सगाबती भास्कर, टीजीटी पीईटी की भूमिका सराहनीय रही। रायपुर संकुल की इस सफलता ने न केवल क्षेत्र का मान बढ़ाया बल्कि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और टीम भावना को भी सशक्त किया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महिमा सिन्हा ने सभी खिलाड़ियो को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
