पाटन क्षेत्र के सेलूद में आर्थिक नाकेबंदी के लिए जुट रहे है कांग्रेस कार्यकर्ता

  • सेलूद चौक में चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल मौजूद

पाटन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में आज 12 से 2 बजे तक आर्थिक नाकेबंदी प्रस्तावित है। जिसके लिए दुर्ग जिला में भी 6 अलग अलग स्थानों पर चक्काजाम किया जाएगा। इस कड़ी में पाटन विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े ग्राम सेलूद में भी आर्थिक नाकेबंदी के तहत दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्काजाम किया जाएगा। पाटन क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सेलूद चौक में एकत्रित हो रहे है।

कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित चक्काजाम पर नजर रखने सेलूद चौक में शांति व्यवस्था बनाने चप्पे – चप्पे पर पुलिस बल मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *