सर्व ब्राह्मण समाज के कांवर यात्रा में शिव पार्वती झांकी, सफेद घोड़े व 11 पंडितों का शंखनाद विशेष आकर्षण रहे।

रायपुर, चल कांवरिया बोल बम के नारे के जयकारे के साथ सर्व ब्राह्मण समाज का बोल बम कांवर यात्रा बुढेश्वर महादेव से जल लेकर महादेव घाट हटकेश्वर महादेव में जलाभिषेक के साथ संपन्न हुआ।

कांवरियों का पंडित महेश पांडे ने तिलक लगाकर स्वागत किया ।लोक कल्याण के उद्देश्य को लेकर सुबह 11:00 बजे कांवरियों का जत्था कॉवर व लोटा में जल लेकर भगवा या पीले पोशाक में बुढेश्वर महादेव से 11 पंडितों के शंख ध्वनि के साथ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने धर्म ध्वज लहराकर यात्रा का शुभारंभ किया व यात्रा में अंत तक शामिल हुए। बेटी बचाओ मंच तथा जय मां रणचंडी महिला समिति के पदाधिकारी काफी संख्या में यात्रा में शामिल थे। कांवरियों का पथ संचालन जिला अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, यातायात व्यवस्था जय मां रणचंडी महिला समिति के ऋषि कुमार, गिरीश दुबे तथा नीरज शर्मा संभाले हुए थे।

कांवरियों के साथ आकर्षक वेशभूषा में नित्य करते चल रहे शिव और पार्वती तथा दो सफेद घोड़े श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे थे। पुरोहित मंच के पंडितों का दल शंख ध्वनि कर रहे थे। लाखे नगर से पार्षद ममता तिवारी ने काफी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ जत्था का का स्वागत किया व यात्रा में शामिल हुए।

डीजे में शिव जी के संगीतमय धुन में झूमते हुए कांवरियों को रास्ते में शिव शक्ति समिति सहित अनेको सभा समिति व समाज के द्वारा स्वागत किया गया। महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव में जलाभिषेक तथा मुस्कान तिवारी के द्वारा सामूहिक शिव आरती व भोजन प्रसादी के साथ कांवड़ यात्रा समाप्त हुई।

यात्रा में मुख्य रूप से मुन्ना मिश्रा, सोनू तिवारी, गिरीश दुबे, रत्ना शर्मा, ऋषि कुमार, रमा मिश्रा, चंदन पांडे, आशीष पाठक, पूर्णिमा शर्मा, प्रियंका पांडे, बरखा बाजपेई, धनंजय शर्मा, मनीष मिश्रा, सुधा शर्मा, शारदा मिश्रा, संजना तिवारी, अमृता पुष्पराज, कृष्णा वर्मा, पुष्पा तिवारी, आशा शर्मा, नीतीश शुक्ला, अजयकांत शर्मा, स्वरा मिश्रा, दीपक मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, टिकेश्वरी वर्मा, लता छुरा, पूनम कुमार, गीता विश्वकर्मा, संतोषी जैतवार प्रगति रहंगडाले, नीतू विश्वकर्मा, बजरंग ठाकुर, यतीश सोनी, अंजली यदु, सुप्रिया धुआरे, किरण कर्स, लता चंद्राकर, पूजा सोनी, गंगा यादव, अजय बाजपेई, सुमन ठाकुर, संजय चंद्राकर, दीपक कर्स, अंजलि ध्रुव, किरण मोदी, शशि कला यादव, भूपेंद्र जलछतरी सहित श्रद्धालु जन शामिल हुए। ललित मिश्रा प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *