एक पेड़ मां के नाम के तहत शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में हुआ वृक्षारोपण

राजिम*छत्तीसगढ़ शासन ,उच्च शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देशानुसार शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम जिला गरियाबंद में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।

“सूखी धरती करे पुकार ,वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार ” की अवधारणा पर आधारित पर्यावरण संरक्षण एवं धरती के श्रृंगार हेतु चलाए जा रहे इस अभियान के तहत महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर सविता मिश्रा विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण शासकीय संस्थाओं में किया जाना है।

इसी कड़ी में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सविता मिश्रा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार,पुष्प एवं औषधि पौधे महाविद्यालय परिसर में लगाए गए, जिनमें आम ,कनेर ,नीम,अमरूद,चंपा आदि पौधे शामिल हैं ।

प्राचार्य महोदया ने महाविद्यालय प्रांगण में पौधों का रोपण किया ,साथ ही उनके सुरक्षा की व्यवस्था संबंधी निर्देश भी दिए।

इस कार्यक्रम में जिला संगठक डॉक्टर समीक्षा चंद्राकर, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती श्वेता खरे , सहायक कार्यक्रम अधिकारी,श्री एम एल वर्मा,तामेश्वर मार्कंडेय, चित्रा खोटे, क्षमा शिल्पा मसीह,डॉ राजेश बघेल ,डॉ भानु प्रताप नायक, मुकेश कुर्रे,मनीषा भोई , डॉ देवेंद्र देवांगन,गरिमा साहू प्राध्यापक गण सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित थे, जिसमें गुनी ता, कमल नारायण, राहुल, देव नंदिनी तेजस्विता, नीलम, रितु, ज्योति, वंदना प्रजापति, खुशी साहू, हसीना, लाला,राजकुमार,चंद्रिका,आदि स्वयंसेवको ने भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *