-विक्रम शाह ठाकुर
कुम्हारी। स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय, कुम्हारी में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) सोनिता सत्संगी की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशा मुक्त जीवन की आवश्यकता पर बल दिया तथा प्रत्येक व्यक्ति को तंबाकू निषेध हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया ।कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई तथा पर्चा वितरण के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा गांव-गांव तक नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाया गया। इस अभियान ने सामाजिक चेतना को जागृत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। तंबाकू निषेध एवं नियंत्रण विषय पर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में —प्रथम स्थान तनुजा (बी.एससी.) द्वितीय स्थान कुमकुम कुर्रे (बी.कॉम.) तृतीय स्थान (संयुक्त रूप से) दुर्गेश साहू एवं मुस्कान ठाकुर (बी.कॉम.) ।स्लोगन प्रतियोगिता में —प्रथम स्थान गोपाल साहू (बी.कॉम.) द्वितीय स्थान डोमन साहू (बी.कॉम.),तृतीय स्थान चुन्नी साहू (बी.कॉम.) । यह सम्पूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी एवं एंटी ड्रग कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
