डी.आर.एस स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कैबिनेट का गठन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री कुनाल शर्मा (अध्यक्ष एसएमडीसी) एवं प्रख्यात शिक्षाविद् भास्कर सावर्णी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यालय के स्कूल कैप्टन, वाइस कैप्टन, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, कल्चरल सेक्रेटरी, डिसिप्लिन इंचार्ज, तथा महानदी, शिवनाथ, इंद्रावती और अरपा हाउस के हाउस कैप्टन को उनके उत्तरदायित्व का निर्वहन निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से करने की शपथ दिलाई गई। कक्षा 12वीं के छात्र ख्वाहिश वर्मा और वारिधि सिन्हा को स्कूल कैप्टन (अंग्रेजी माध्यम) व सुजल को हिन्दी माध्यम में स्कूल कैप्टन के रूप में चुना गया ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को दाऊ रामचंद्र साहू जी के जीवन और उनके प्रेरणादायक कार्यों से अवगत कराया गया । उनके योगदान को श्रद्धांजलि स्वरूप याद किया गया, जिससे छात्रों में सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित हो सके ।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती वेलेंटिना मसीह ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे अपने-अपने उत्तरदायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की ।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस उपलक्ष्य पर पूरे विद्यालय परिसर में अनुशासन, उत्साह और नेतृत्व की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *