पाटन,,*भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर ट्रस्ट अखरा की बैठक अमरचंद वर्मा मुख्य न्यासी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें विगत दिनों भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया था,
जिसकी समीक्षा की गयी जिस पर आगामी वर्ष में रथ की आकार बढ़ाने तथा वर्तमान रथ को मोडिफाई कर और आर्कषक एवं भव्यता लाने पर सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई।
मंदिर प्रांगण की आहात (बाउंड्रीवाल) की ऊँचाई कम होने के कारण असमाजिक तत्वों के द्वारा मंदिर ट्रस्ट के संपत्ति को क्षति पहुंचाने का असफल प्रयास किया गया है, जिसके मद्देनजर आहता के ऊपर लोहे का एंगल और कांटातार लगाकर ऊँचाई बढाने के प्रस्ताव को मंजूरी दिया गया।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कौशल आडिल के द्वारा वित्तीय वर्ष की आय-ब्यय ट्रस्ट के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसमें कुल आय 2008299: 57 रुपये एवं कुल व्यय 1419144: 07 रुपये और कुल लाभ की राशि 589155: 50 रुपये प्राप्त हुआ है। उपरोक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट के सचिव केदार कश्यप ने दिया। बैठक में प्रमुख रूप से ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कौशल आडिल, सचिव केदार कश्यप, राजप्रधान युगल आडिल,शरद बघेल, महेंद्र वर्मा,आशाराम वर्मा,भानुप्रताप वर्मा,डॉ.श्याम वर्मा,नारायण वर्मा, लालाराम वर्मा, इंद्रकुमार वर्मा,बलदाऊ वर्मा,उमाशंकर वर्मा सहित मंदिर ट्रस्ट के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।*
