पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य बघेल गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि आज सुबह ही पूर्व सीएम के भिलाई आवास पर ईडी का छापा पड़ा था। इसकी जानकारी भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी थी।

सूत्रों के मुताबिक, भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED की टीम अपने साथ लेकर रवाना हो गई है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी. ईडी की कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की गाड़ी को रोकने की कोशिश की। हालांकि, ED की टीम पहले भी चैतन्य बघेल से पूछताछ कर चुकी है।

शुक्रवार सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निजी निवास स्थान पर दबिश दी है। इसकी जानकारी भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर दी है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा कि ‘ED’ आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है। भूपेश बघेल ED रेड के बीच विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *