डेढ़ साल में चौथी बार बढ़ें बिजली के दाम, उपभोक्ता हलकान, तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

देवरीबंगला /भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश भर में बिजली की कटौती शुरू हो गई और कीमत लगातार बढाई जाने लगी है। डेढ़ साल में ही चौथी बार बिजली के दाम बढ़ाए गए हैं। गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार देवरी – मार्री को ज्ञापन सौंप कर बिजली की दर में बढ़ोतरी का विरोध किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने कहा कि 2003 से 2018 तक भाजपा की पूर्ववर्ती रमन सरकार ने हर साल बिजली के दामों में वृद्धि की। कांग्रेस सरकार ने ऐसा नहीं किया। गांव गरीब किसान विरोधी सरकार ः

-जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान सरकार की दुर्भावना और उपेक्षा के चलते पहले ही खाद बीज और बिजली कटौती से परेशान है। अब कृषि पंप में बिजली की दर बढ़कर किसने की कमर तोड़ रही है।बिजली के दाम बढ़ने से गांव और गरीब दोनों हलकान है।

पूर्व जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों को 5 एचपी तक निशुल्क बिजली दिया जा रहा था। बीपीएल उपभोक्ताओं को 40 यूनिट तक मुक्त बिजली दी गई। अस्पतालों और उद्योगों को सब्सिडी दर पर बिजली देकर राहत पहुंचाई।

भाजपा सरकार में जनता को लूटने की तरह-तरह की हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। भारी भरकम बिजली बिल आने की शिकायत उपभोक्ताओं से आ रही है।

तहसीलदार को ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस डौंडीलोहारा के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति,जनपद सदस्य भूपेश नायक, सुमन सोनबोईर, संजीव चौधरी, ललित हिरवानी, केजूराम सोनबोईर, मंथीरलाल, चिंताराम पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं विद्युत उपभोक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *