पाटन। बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि एवं प्रदेश भर में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है ।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर द्वारा विद्युत वितरण केंद्र जामगांव आर में बिजली बिल में बढ़ोत्तरी को वापस लेने एवं अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
