बिल में वृद्धि एवं अघोषित बिजली कटौती के विरोध में उतई बिजली कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी बैठे धरने पर…विरोध में जलाई बिजली बिल कि प्रतियां

उतई। बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि एवं प्रदेश भर में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है ।
इसी कड़ी में उतई नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में विद्युत वितरण केंद्र उतई में धरणा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता अघोषित बिजली कटौती एवं बिल में वृद्धि के विरोध में उतई बिजली कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। जहां पर आक्रोशित कार्यकर्ता कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने राज्य सरकार द्वारा बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में बिजली दफ्तर के सामने बिजली बिल कि प्रतियां जलाकर विरोध किया। राकेश ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार के गलत नीतियों के चलते राज्य में विद्युत आपूर्ति सरप्लस होने के बावजूद विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि की गई है तथा प्रदेश भर में बार बार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से प्रदेश की आमजनता एवं किसान परेशान हैं। विद्युत दरों में हुईं बेतहाशा बढ़होत्तरी व अघोषित विद्युत कटौती को लेकर पुरे प्रदेश भर मे धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ।

मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू, पूर्व पार्षद प्रहलाद वर्मा,दिवाकर गायकवाड़, पार्षद राकेश साहू, जामवंत ग़जपाल, भावेश साहू, धनंजय ,नेम ठाकुर दुलरवा साहू, सुरता सिंह गड़े,टीकम,मुकेश साहू,तोशन साहू योगेश मंडले,:सत्य प्रकाश कौशिक, टिकम ठाकुर, महेश कौशिक,तुलसी कोसरे,सीमा चंद्राकर,उसलिखा साहू, रामशिला नेताम,तोरण ठाकुर, शुभम बमभोले, प्रेम नारायण साहू ,गुलशन शर्मा, आशीष,योगेश मंडले, उमेंद्र जांगड़े सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *