शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय राजिम में शोध केंद्र स्थापना हेतु दिनांक 9 जुलाई 2025 को निरीक्षण कार्य संपन्न हुआ।

संस्था प्रमुख डॉ सविता मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्रंथालय, अध्यापन कक्ष एवं अन्य तैयारियां अद्यतन पाई गई। आगामी समय में महाविद्यालय में शोध केंद्र प्रारंभ होने से छात्र-छात्राएं शोध कार्य हेतु प्रवृत्त होंगे। ग्रंथालय के माध्यम से शोध कार्य हेतु सुविधा महाविद्यालय में ही संपन्न हो पाएगी।

गरियाबंद जिले में इस प्रकार शोध कार्य हेतु उपलब्ध प्रथम महाविद्यालय होगा जहां शोध केंद्र की सुविधा होगी। शोध केंद्र हेतु गठित टीम में विषय विशेषज्ञ डॉ प्रभावती शुक्ला प्राध्यापक मनोविज्ञान अध्ययन शाला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, डॉ मालती तिवारी राजनीति शास्त्र डीन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद, डॉ सुभाष चंद्राकर प्राध्यापक दुर्गा महाविद्यालय रायपुर द्वारा निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ समीक्षा चंद्राकर, वरिष्ठ प्राध्यापक एम एल वर्मा, श्रीमती क्षमा शिल्पा चौहान सहायक प्रध्यापक राजनीति विज्ञान, लोकेश जांगड़े ग्रंथपाल एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
