सिवनीखुर्द(बोड़ला) में स्कूली बच्चों ने मनाया गुरुपूर्णिमा


बोड़ला। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सिवनी खुर्द में बच्चों के द्वारा गुरु शिष्य परंपरा पर आधारित गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती आयोजन किया गया। जिसका प्रारंभ मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।जिसके उपरांत बच्चों ने गुरुओं का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया ।
इस कार्यक्रम में संकुल समन्वयक व प्रधानपाठक श्री मंत लाल मरकाम सर ने कहा गुरुओं का सम्मान केवल चारदीवारी के अंदर नहीं बाहर भी करना चाहिए और बच्चे सत्कर्मों से प्रेरणा लेकर के निरंतर सही दिशा में आगे बढ़े l प्रभारी प्रधानपाठक नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा वैदिक काल से ही भारतवर्ष में गुरुओं का महत्ता रही है। महर्षि वध वेदव्यास ने चार वेद 18 पुराण और श्रीमद् भागवत की रचना की जिन्हें आज संपूर्ण भारत आत्मसात करता है। बच्चों के द्वारा गीत व कविता के माध्यम से गुरुवादन किया गया।
इस कार्यक्रम में शिक्षक प्रकाश कुमार ठाकुर,ललित निषाद ,मनीष कुमार साहू उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन ओर मंचीय व्यवस्था विद्यार्थियों के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *