पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत देवादा सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा द्वारा गांव के अर्जुन वर्मा के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार को ₹5 हजार नगद राशि एवं 1 कट्टा देकर सहयोग प्रदान की।
गौरतलब हो कि श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सरपंच निर्वाचित होने के बाद से लगातार गांव के हर जरूरतमंद परिवार को मांगलिक और दुःख के कार्यों में आर्थिक सहायता एवं अन्न दान देकर उन्हें सहयोग प्रदान कर रही है।
