नाले उफान पर, बीस गांवो का संपर्क कटा, ग्रामीण परेशान जल भराव से ग्रामीणों को हो रही परेशानी गांवो में अलर्ट जारी

देवरीबंगला /तेज बारिश से नाले एक बार फिर उफान पर आ गए हैं। नाले में पानी का बहाव बहुत तेज हो गया है। इसके कारण आसपास के इलाकों में जल भराव हो गया है।खेत ओवरफ्लो हो गये है। किसाने, ग्रामीण एवं राहगीरों के लिए यह स्थिति परेशानी का कारण बन गई है। दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर है। मार्री नाले पर दो फीट पानी बह रहा है तथा नाली का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। हर साल बारिश में बाढ़ आने के कारण आवागमन प्रभावित होता है। नाला क्षतिग्रस्त भी है। इससे मार्री, रीवागहन, कुंआगाव, गणेशखपरी, राघोनवागाव, साल्हे बाजार, मनकी जाने वाली राहगीर दिन भर परेशान रहे। इस बार भी भारी बारिश के कारण नाला खतरनाक हो गया है। लगभग यही स्थिति खैरा से गहिरा नवागांव,अलिवारा नाला, चींटियां, कोसमी, परसाडीह (लो),गारका, अलिखुंटा, नालों की है। सभी नाले उफान पर है। कई राहगीर जान जोखिम डालकर नाला पार कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासन सतर्क ः-इलाके में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर है। पुलिस विभाग की संयुक्त टीम लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। नदी एवं नाली के आसपास के गांव में अलर्ट कर नदी व नाली के पास नहीं जाने की हिदायत दी गई है। किसानों को फसल की चिंता :-नदी व नाले किनारे खेतों में लगी फसल को लेकर किसान चिंतित है। किसानों ने बताया कि हर साल नाले में बाढ़ आने के कारण फसल बर्बाद हो जाती है। इस बरस जल स्तर काफी बढ़ा है। इससे खेत पुरी तरह पानी में डूब गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *