संगठन का आदेश मेरे लिए सर्वोपरि,,,,,,कैलाश यादव


युवा नेता सांसद विजय बघेल के करीबी भा ज पा नेता कैलाश यादव को अमलेश्वर मंडल का महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उत्तर पाटन मंडल के बाद पुनः नवगठित अमलेश्वर मंडल भा ज पा में महामंत्री का दायित्व मिलने पर कैलाश यादव ने दुर्ग सांसद विजय बघेल जी,भा ज पा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा वरिष्ठ नेता लोकमनी चंद्राकर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है और कहा है कि निश्चित रूप से दोबारा महामंत्री जैसे पद की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गौरव और सम्मान का विषय है। मुझे गर्व है कि मैं उस पार्टी का कार्यकर्ता हु जिनका नेतृत्व विश्व के सबसे ताकतवर नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास एवं एकात्म मानववाद की भावना से कार्य करते हुए मै पार्टी संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर भाईचारा और तालमेल बनाकर अम्लेश्वर मंडल को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाएंगे।
श्री यादव को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से अम्लेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर,सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर
धर्मेंद्र सोनकर, उत्तरा सोनवानी,पार्षद डॉ आलोक पाल,शिवा साहु,पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहु,सुनील शर्मा,वेदांत चतुर्वेदी,सुखदेव साहु,राजु साहु,लक्ष्मी देवांगन,कुंजबिहारी साहु,पार्षद सोहन निषाद,सरजू यादव,रविकांत कौशिक, गायत्री साहु,देव पाटकर,रेवती सोनकर,भारती यादव, विकास सोनी,मनोहर साहु,सोनु दुर्गेश साहु,कमलेश साहु,मृत्युंजय देवांगन ,ऋषि निषाद शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *