आयुष्मान आरोग्य मंदिर फुंडा में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया

पाटन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पाटन द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर फुंडा में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर नेत्र सहायक अधिकारी योग्या बंडी के द्वारा 40 मरीजो का नेत्र जांच किया गया जिसमें 6 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय दुर्ग रेफेर किये गए तथा 10 मरीज आंखों के अन्य संक्रमण के तथा 20 मरीज रिफ्रैक्टिव एरर के पाए गए। सभी मरीजो को नेत्र सहायक अधिकारी योग्या बंडी द्वारा उचित जांच एवं परामर्श दिया गया एवं सभी मरीजों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही अच्छे सेहत एवं अंधत्व से बचाव के लिए गाजर ,पपीता ,पालक ,मुनगा भाजी एवंअन्य हरि पत्तेदार सब्जियों  तथा संतुलित आहार को प्रतिदिन अपने  भोजन में शामिल करने आवश्यक स्वास्थ्य शिक्षा दिया गया । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से आरएचओ बिष्णु देवांगन ,बसंत साहू सीएचओ नेहा भीमगज, मितानिन शकुन बघेल,मीना वर्मा, अनिता वर्मा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *