पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत देवादा सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने गांव के कुमारी निर्मल के आकस्मिक निधन पर शोकाकुल परिवार को 1 कट्टा चांवल एवं 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए। सरपंच के द्वारा किए जा रहे अनुकरणीय पहल के बाद अब गांव के अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी गांव के जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें संबल प्रदान कर रहे है।
सरपंच ने शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की
