शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव में शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

पाटन। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव विकास खंड- पाटन जिला – दुर्ग में शालेय स्तर प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
प्रवेश उत्सव के इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी सोनकर, भेषकुमार सोनकर, ललित सोनकर, भीम कुमार साहू,जनक राम साहू एवं ग्राम पंचायत जमराव के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
शाला प्रवेशोत्सव के कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ शारदे की प्रतिमा में दीप प्रचलन कर कार्यक्रम का प्रारम्भ संस्था की प्राचार्या श्रीमती गीता साहू श्रीमती जागेश्वरी सोनकर ,भेष कुमार सोनकर, ललित सोनकर भीम कुमार साहू आदि उपस्थित गणों के द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन पश्चात् अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर संस्था के छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया। तत्पश्चात् कक्षा 10 वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं के माता पिता का सम्मान शालेय परिवार के द्वारा श्रीफल भेंट कर किया गया जिसमें संस्था की कक्षा 10वीं की छात्रा कुमारी रीमा सोनकर के पिताजी ललित सोनकर एवं श्रीमती गौरी सोनकर उपस्थित रहे। छात्रा ने कक्षा दसवीं में 89.5% अंक प्राप्त किये हैं इसी कड़ी में संस्था में कार्यरत देवबती साहू एवं भीम साहू की पुत्री हेमलता साहू ने कक्षा बारहवीं के चारों संकायों में 84.4% अंक प्राप्त किए इनका भी सम्मान श्रीफल भेंट कर किया गया । तत्पश्चात कक्षा 9 वीं में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं जो कि ग्राम पंचायत जमराव एवं ग्राम पंचायत घुघवा एवं खुड़मुड़ा से संस्था में अध्ययन हेतु प्रवेश लिए हैं।
उन सभी छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर नवीन पुस्तक प्रदान किया कर संस्था में प्रवेश हेतु उनका स्वागत किया गया।
प्रवेशोत्सव पश्चात् संस्था की प्राचार्या, सरपंच एवं समस्त गण मान्य नागरिकों के द्वारा छात्रों को अपने अपने आशीर्वचन प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अगली कड़ी में शालेय प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम योजना अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम करवाया गया जिसमें विभिन्न पौधे पौध रोपे गए। इन सभी कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *