प्रयास आवासीय चयन परीक्षा मे सिपकोना स्कूल के तीन बच्चियों का चयन,,

पाटन,,,प्रयास आवासीय चयन परीक्षा मे पाटन विकास खंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिपकोना के दो बच्चों कु साक्षी रानी बंजारे व कु नूतन जोशी का चयन हुआ है।

विदित हो कि प्रयास आवासीय विद्यालय, छत्तीसगढ़ सरकार की एक योजना है प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थापित की गई है।

इन विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जाती है, साथ ही उन्हें मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है.प्रयास आवासीय विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य इन छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए तैयार करनाहै.संस्था के प्रधानपाठक लोमन सिंह साहू ने बताया कि बच्चे अपने आठवीं के विषय के साथ -साथ अतिरिक्त समय मे प्रयास चयन की तैयारी करतें थे,जिसके लिये शाला के मार्गदर्शक शिक्षक टिकेंद्र कुमार साहू अतिरिक्त समय मे विशेष तैयारी कराते थे। विदित हो विगत वर्ष मे भी शाला से एक बच्चे का चयन हुआ था जो अभी दुर्ग मे अध्यनरत है। चयन होने पर संकुल समन्वयक पी तारकेश्वर रेड्डी ,मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक लोमन साहू, शिक्षिका जानकी मंडावी, शिक्षक टिकेंद्र कुमार साहू,शिक्षिका पूनम देवांगन,खेमिन साहू, दीपक निषाद सहित संकुल के सभी शिक्षकों व शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किये है व उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *