पाटन। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर के जन्म दिन पर आज धान खरीदी केंद्र सेलूद में पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधा रोपण करना जरूरी है। हम सभी को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को अपनी आदत बनाना चाहिए ताकि हम आने वाली पीढ़ियों को एक अच्छा स्वच्छ वातावरण दे सकें। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए पौधा जब तक पेड़ का रूप नही ले तब तक उनकी देखभाल करते रहना चाहिए। आज के समय की मुख्य जरूरत है हम सभी को पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे मानव जीवन का आधार होते है पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। अपने शुभ अवसरों पर पौधारोपण अवश्य करें ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकें।

मौके पर प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा,पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डीकेद्र हिरवानी, पत्रिका दुर्ग ब्यूरो चीफ हेमंत कपूर, वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा, अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन अध्यक्ष किशन हिरवानी,नवभारत पत्रकार सुरेन्द्र शर्मा, समय दर्शन पत्रकार बलराम यादव, नेता प्रतिपक्ष उतई द्वारिका साहू, सेलूद सरपंच खिलेश मारकंडे, उपसरपंच राकेश साहू, उपसरपंच चुनकट्टा अजय राजपूत, बल्लू राय,पालेश्वर ठाकुर, लोचन यादव, त्रिभुवन यदु, प्रदीप चंद्राकर, रवि पटेल, गोपेश साहू, प्रज्ञा वर्मा, पुरेंद्र जांगड़े,मनोज देवांगन, दिलीप बंछोर, मंथीर यादव, पुष्कर वर्मा, लक्ष्मण यादव,विवेक चंद्राकर,बेनी ठाकुर, बादल यादव, सत्यनारायण चंद्राकर, राकेश साहू, किशन भारती, सुरेंद्र बंछोर, रामकुमार देवांगन, शञुहन यादव, परमेश्वर मार्कण्डेय,रामेश्वर,कुन्दन यादव, विक्की, चंद्रिका बंजारे सहित अन्य उपस्थित थे।
