प्राथमिक शाला तर्रा के छात्र कुलदीप कुर्रे का चयन विवेकानंद विद्यापीठ कोटा रायपुर में

पाटन। शासकीय प्राथमिक शाला तर्रा,विकासखंड पाटन के छात्र कुलदीप कुर्रे पिता हरिश्चंद्र कुर्रे का प्रवेश परीक्षा के आधार पर विवेकानंद विद्यापीठ आवासीय विद्यालय कोटा रायपुर में कक्षा तीसरी में हुआ है।कुलदीप कुर्रे होनहार छात्र है।शासकीय प्राथमिक शाला तर्रा से प्रतिवर्ष कोई न कोई छात्र का चयन अच्छे शैक्षणिक संस्थाओं में हो रहा है।विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाओं द्वारा प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी कराया जा रहा है।
उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधान पाठक रोहित साहू, शिक्षक गण प्रेमलता ठाकुर,हेमलता साहू,ढालेश्वर देवांगन, राकेश घिदोड़े एवम ग्राम पंचायत तर्रा के सरपंच विपिन चन्द्राकर,ग्राम के वरिष्ठ नागरिक खिलावन चन्द्राकर भू. पू. सरप एवं ग्रामवासियों ने बधाई देते हुए छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *