पाटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में तरीघाट में कै दस्त से पीड़ित मरीजों का हालचाल जानने दरबार मोख़ली मंडल के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू एवं जीवन दीप समिति सदस्य डॉ. सुरेश साहू ने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुनेश्वर कठोतिया से मुलाकात किए और पीड़ित मरीजों से मुलाकात कर उस पर शीघ्र नियंत्रण एवं रोकथाम करने की बात कही।

खंड चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी है कि 4 मरीज डिसचार्ज होने बाकी है बाकी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी एवं टीम गठित कर पानी टंकी, पाइप लाइन,बोरिंग,और सौर ऊर्जा से चलने वाली पंप से सैंपल लेकर जांच किया जा रहा है।ताकि उचित कारणों का पता चल सके और उस नियंत्रण किया जा सके।
मौके पर तरीघाट सरपंच चंद्रिका साहू,फेंकारी सरपंच यीवगेंद्र साहू एवं केसरा के पूर्व सरपंच भागवत सिंहा उपस्थित थे।

