हॉस्पिटल के गेट के सामने से मोटर साइकिल पार…सीसी टीवी कैमरा कैद हुई चोरी की घटना

अभनपुर। थाना अभनपुर क्षेत्र में आने वाले एक अस्पताल के सामने से मोटर साइकिल चोरी होने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोनपुर निवासी जनपद सदस्य भावना विष्णु निषाद के देवर रोमलाल निषाद पिता रेखू राम निषाद अपने बहन के इलाज करवाने सोनी मल्टी अस्पताल अभनपुर गए थे।अस्पताल के सामने ही मोटरसाइकिल खड़ी की गई थी, और दोपहर 12 से 1.30 बजे के बीच में चोर उसे लेकर फरार हो गए।

 मोटर साइकिल क्रमांक CG 07 BQ 0508 अस्पताल के गेट के सामने बिना लॉक किए अन्दर चले गए। वापस आने पर जिस जगह में गाड़ी खड़ी की गई थी वहां पर नहीं मिला। काफी देर तक आसपास छानबीन किया गया। लेकिन वाहन का कही पता नहीं चला तब रोमलाल निषाद ने अभनपुर थाने में वाहन चोरी हो जाने की लिखित सूचना दिया।

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक को मोटरसाइकिल को ले जाते हुए देखा गया है। यह घटना अस्पताल के सामने हुई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चोरों को चोरी करने में कोई डर नहीं है। हॉस्पिटल के सामने गेट पर खड़ी स्पेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। घटना की पूरी रिकॉर्डिंग हॉस्पिटल के गेट पर लगे सीसी टीवी कैमरा में कैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *