सिपकोना की हाई स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया

ग्राम सिपकोना की हाई स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती की तैल चित्र में माला अर्पण कर पूजा अर्चना नव प्रवेशी बच्चों का मिठाई खिलाकर व गुलाल लगाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि  ईश्वर बंजारे , देवानंद निषाद अध्यक्ष जन भागीदारी समिति हाई स्कूल सिपकोना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा जीवन में हर इंसान का कोई ना कोई एक लक्ष्य होता और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए और वही लोग सफल होते हैं जो निरंतर मेहनत करते हैं चाहे वहां कोई भी क्षेत्र में हो अपनी पढ़ाई को लगन और मेहनत से पढ़ाई करना आपकी लक्ष्य है इसलिए आप सब अपने समय का सदुपयोग करें और साथ ही अनुशासन का पालन करें ताकि आप आने वाले भविष्य में बड़ी सफलता प्राप्त हो और हमारे स्कूल व मां-बाप की नाम रोशन हो तत्पश्चात बच्चों को पुस्तक कॉपी पेन वितरण किया गया एवं स्कूल प्रांगण में पौधे लगाए गए इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य एवम पूर्व अध्यक्ष  खोरबाहरा राम साहू  , हरिश्चंद्र मेश्राम श्रीमती भगवंतीन चक्रधारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *