उत्कल गाड़ा समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

  • टिप्पणी करने वाले के ऊपर कार्यवाही नहीं होने पर करेंगे उग्र आंदोलन

पाटन। इंदिरा नगर पाटन में निवारत उत्कल गाड़ा समाज के खिलाफ सोशल मीडिया में एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने से आहत समाज प्रमुखों द्वारा टिप्पणी करने वाले के खिलाफ उचित कारवाही करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी पाटन को ज्ञापन सौंपा गया है।

समाज द्वारा सौंपे ज्ञापन के अनुसार वार्ड क्रमांक 01 इंदिरा नगर पाटन में एक व्यक्ति द्वारा नशे की सामग्री को लेकर सोशल मीडिया में जानकारी पोस्ट किया गया था। लेकिन इस विषय पाटन निवासी संतोष देवांगन द्वारा उड़िया समाज पर गलत टिप्पणी किया गया है। समाज प्रमुखों ने बताया कि हम नशे के खिलाफ कारोबार के पक्ष में नहीं है। लेकिन उक्त व्यक्ति के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी उत्कल समाज और उत्कलवासी के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। जिसके कारण उत्कल समाज के लोग अपमानित महसूस कर रहे है। इस टिप्पणी से समाज के लोगों को बहुत दुख पहुंचा है। टिप्पणी करने वाले के ऊपर उचित कारवाही नहीं किए जाने पर सर्व उत्कल समाज उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से उत्कल गाड़ा समाज पाटन नगर सचिव विनोद बाग़, किशन नाग,कन्हैया नेताम, प्रवीण कौर, मंगल तांडी,प्रदीप दीप, अविनाश प्रधान,रतन बाग़, राहुल नाग, दीपक दीप, प्रेम खुराना,सूरज नाग,बिलाती धर,भारत दीप सहित अन्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *