पाटन। नगर पंचायत पाटन स्थित आंगनबाड़ी केंद क्रमांक 04 में आज गोदभराई कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वॉर्ड क्रमांक 06 की पार्षद अनीता सरजू साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में आगंतुकों की बैठने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र को 4 नग कुर्सी प्रदान की।
श्रीमति साहू ने महिलाओं को कहा कि गर्भधारण की पुष्टि हो जाय तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक के निगरानी में रहें तथा नियमित रूप से चेक-अप कराएं और गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म तक सावधानी बरतने को कहा।

इस मौके पर वॉर्ड क्रमांक 06 के पार्षद अनीता सरजू साहू, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता शिव कुमारी भोई, सहायिका हीरा कुमारी देवांगन, आरती छेदइया मितानिन, रेखा यादव, विमला विश्वकर्मा, निर्मला यादव, प्रमिला यादव, रोमा नेताम, बबली, जाम बाई नेताम सहित अन्य उपस्थित थे।
