ग्राम असोगा में अतिक्रमण नहीं हटाने से ग्रामीणों में आक्रोश ,पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद,कलेक्टर से मिलेंगे


पाटन। विकास खंड पाटन के ग्राम पंचायत असोगा में करीब 40 लोगों का अतिक्रमण हटाने के लिए ग्राम पंचायत में प्रस्ताव एवं सुशासन त्यौहार में भी मांग की थी लेकिन प्रशासन के द्वारा सहयोग नहीं मिलने पर आज सरपंच के नेतृत्व में क्षेत्र के सांसद विजय बघेल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला कलेक्टर एवं पाटन एसडीएम में जाकर अपना ज्ञापन सौंपेंगे।
सरपंच जानकी चोपडिया ने बताया कि लगातार नायब तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए चार बार समय दिया गया लेकिन अतिक्रमण नही हटी, तहसीलदार के रवैया से नाराज होकर आज पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे ।उन्होंने बताया कि गांव के पंचवन में आचार संहिता के समय छोटे-छोटे घर बनाकर रह रहे हैं गांव के पास और जमीन नहीं है यदि उसे जमीन अतिक्रमण में चला गया तो आने वाले समय में सरकारी भवनों किसी योजना की लाभ से वंचित हो जाएगा गांव में अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण गांव का माहौल और बिगड़ता जा रहा है इससे अतिक्रमण कार्यों का हौसला बुलंद होते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *