निकुम में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा 19 से 23 जून तक, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दुर्ग। जिले के ग्राम निगम में 19 से 23 जून तक अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा का आयोजन होना है। ट्रैफिक पुलिस दुर्ग के द्वारा शिव महापुराण कथा को लेकर
ट्रैफिक एडवाइजरी- जारी की गई है।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि 19 से 23 जून 2025 तक तक शिव महापुराण कथा का आयोजन निकुंम मैं किया गया जिसके लिए पार्किग एवं रूट यातायात पुलिस दुर्ग के द्वारा तय किए गए हैं। जिससे कि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

ग्राम निकुम जिला दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) का शिव महापुराण कथा आयोजन होना प्रस्तावित है। कथा स्थल ग्राम निकुंम के मुख्य मार्ग से लगा हुआ मासाभाठ में है। सामान्य दिनों में इस मार्ग मे यातायात सामान्य रहता है परन्तु शिव महापुराण कथा के दौरान लाखो की भीड़ को देखते हुये यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा श्रद्धालुओं के सुगमता व सुरक्षित यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी शहर की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए निम्नानुसार मार्ग,पार्किंग प्लान तैयार निर्धारित किया गया हैः

रुट /पार्किंग:- 1- दुर्ग शहर, कवर्धा, बेमेतरा, रायपुर की ओर से आने वाले वाहन चालको के लिए मार्ग एवं पार्किगः- पुलगांव चौक-कोनारी मोड-भरदा-शिवनाथ नदी पुल-ग्राम आलबरस- ग्राम रूदा-ग्राम भोथली-तिरगा-गोडेला चौक-पार्किग स्थल खुरसुल मे वाहन खडा कर पैदल कथा स्थल पहुंचेगे।

2- राजनांदगांव, खैरागढ़ की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए मार्ग एवं पार्किगः- अंजोरा-बिरेझर-खाडा-रूदा-भोथली-तिरगा-खुर्सीपार-गोडेला चौक पार्किग स्थल खुरसुल मे वाहन खडा कर पैदल कथा स्थल पहुंचेगे।

3- राजनांदगांव, कवर्धा, की ओर से आने वाले वाहन चालको के लिए मार्ग एवं पार्किगः- सोमनी-ईरा गांव-झोला-तिरगा-गोडेला चौक- पार्किग स्थल खुरसुल मे वाहन खडा कर पैदल कथा स्थल पहुंचेगे।

4- बालोद, धमतरी, अर्जुन्दा, की ओर से आने वाले वाहन चालको के लिए मार्ग एवं पार्किगः- अर्जुन्दा-डुडिया चौक-मोहदीपाट-गोडेला तिराहा-पार्किग स्थल खुरसुल मे वाहन खडा कर पैदल कथा स्थल पहुंचेगे।

5- रायपुर, धमतरी, पाटन, उतई की ओर से आने वाले वाहन चालको के लिए मार्ग एवं पार्किगः- अण्डा अटल चौक-चिंगरी-अछोटी-आलबरस-खाडा-रूदा-भोथली- गोडेला तिराहा-पार्किग स्थल खुरसुल मे वाहन खडा कर पैदल कथा स्थल पहुंचेगे।

6- बालोद, धमतरी, गुण्डरदेही, अर्जुन्दा की ओर से आने वाले वाहन चालको के लिए मार्ग एवं पार्किगः- अर्जुन्दा-ओडार सकरी-चिचा-भिलाई-खुरसुल- पार्किग स्थल खुरसुल मे वाहन खडा कर पैदल कथा स्थल पहुंचेगे।

7- व्हीव्हीआयपी रूट/पार्किंग स्थल:- अंडा बस स्टैंड-विनायकपुर-आमटी तिराहा-भिलाई-व्हीव्हीआईपी पार्किग कथा स्थल के बंगल में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *