रविशंकर शुक्ल वि वि के सेवानिवृत कर्मचारीयों ने भाजपा ज्वाइन करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के साथ कंधे से कंधे मिलाते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सातवें वेतनमान अनुसार पेंशन आदेश जारी करवाने के लिए लगाई गुहार

रायपुर,,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव एवं वर्तमान विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र एवं सचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश के लोकप्रिय रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन आदेश जारी करने हेतू पत्र देते हुए निवेदन किया गया कि वि वि के सेवानिवृत कर्मचारीगण सातवें वेतनमान के आधार पर वेतन और उसके सभी लाभ लेते हुए सेवानिवृत होते हैं तब उनका पेंशन का निर्धारण छठवें वेतनमान के अनुसार किया जाता है यह कैसी विडम्बना है l बृज मोहन अग्रवाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए हमारी समस्यायों को ध्यान से सुना और माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया l

बृजमोहन अग्रवाल से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में राकेश शुक्ला ,बसंत अवसर, गणेश राम यादव, और प्रदीप मिश्र, शिरिष त्रिवेदी आदि थे श्री अग्रवाल से सीधे रूबरू होकर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत ने बताया कि भाजपा के डा रमन सिंह के शासन काल में ही छठवें और सातवें वेतन मान का आदेश जारी हुआ था और उनके सभी एरियर्स आदि कर्मचारियों को मिले थे नौ वर्षो से अधिक हो गए के वि वि के सेवानिवृत कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन के लाभ से विश्वविद्यालय के कर्मचारीगण वंचित हैं आप से कर्मचारीहित में सकरात्मक पहल करने की अपील करते हैं l

गौरतलब है कि 1/1/2016 के पूर्व वि वि से सेवानिवृत हुये कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन देने हेतु शासन ने आदेश जारी करते हुए उसका लाभ सेवानिवृत कर्मचारियों को दे रहा है , जबकि ये कर्मचारीगण अपने सेवा काल में कभी भी सातवें वेतनमान के आधार पर अपना वेतन नहीं लिए हैं l प्रदीप मिश्र ने मांग की कि बिना भेद भाव किये ” एक प्रदेश एक पेंशन नीति” सभी प्रदेश के शासकीय और अर्ध शासकीय, निगम, मंडल आदि के कर्मचारियों के लिए लागू किया जाना चाहिए

छत्तीसगढ़ शासन के हमारे मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वम ही उच्च शिक्षामंत्री भी हैं 8 अप्रेल 2025 से *सुशासन तिहार* प्रारम्भ हो कर 31 मई समाप्त हो गया है इस तिहार के मध्य भी सेवानिवृत कर्मचारियों ने पत्र देकर मुख्यमंत्री से मिल कर चर्चा करना चाहते थे इसके लिए पत्र देकर निवेदन करते हुए इंतजार करते रह गय पर हमारे मुख्य मंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई l

हमारे प्रदेश का सबसे बड़ा विश्वविद्याकाय पंडित रविशंकर शुक्ल के साथ साथ प्रदेश के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए शीघ्र ही पेंशन आदेश जारी किया जाय ताकि छत्तीसगढ़ के सुशासन तिहार में चार चाँद लग सके l

ज्ञातब्य हो कि नगर निगम रायपुर और कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को भी सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन मिल रहा है तो प्रदेश के सबसे पुराने रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन देने से वंचित रखा गया है जो कि कहीं से भी न्याय संगत नही है l *विदित हो कि गुरु घासी दास बाबा जी ने कहा है कि मनखे मनखे एक समान सबके लहू के रंग हे एक समान केंद्र और प्रदेश के शासकीय और अर्धशासकीय विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों के बीच कोई अंतर नहीं होना चाहिए l*

*प्रदेश में डबल नही टीबल नही चौबल इंजन की सरकार है क्यों कि हम सभी वि वि सेवानिवृत कर्मचारियों ने भाजपा ज्वाइन किया है और हम सभी सेवानिवृत कर्मचारियों ने शासन के साथ कंधे से कंधे मिलाते हुए सरकार के लिए काम कर रहे हैं *एक प्रदेश एक समान पेंशन नीति* के तहत पेंशन आदेश जारी किया जाए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *