-विक्रम शाह ठाकुर
कुम्हारी। भाजपा के विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष के तहत कुम्हारी मंडल द्वारा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्त के रूप में दुर्ग जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाध्येय एवं जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों में उनके द्वारा किए गए कार्यों का विस्तार के साथ वर्णन किया, साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, मंडल के प्रभारी पी एन दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडेय ने भी प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिन्हा ने दिया। संचालन दीपक चतुर्वेदी ने किया। इस आयोजन में कार्यक्रम की सहप्रभारी श्रीमती सुनीता कुर्रे , निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, मनोज वर्मा, अशोक दीवान, गोल्डी गोस्वामी, रामाधार शर्मा, फिंगेश्वर साहू, माखन कोसरिया, पार्षद उमाकांत साहू, पार्षद लोकेश साहू, पार्षद उमेश्वरी साहू, पार्षद अश्वनी देशलहरे, पार्षद हरिदास वैष्णव, पार्षद ममता साहू, पार्षद हेमलता निषाद, तृप्ति चंद्राकर, रागिनी निषाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा कोसरिया, गीता निर्मलकर, भावना बंजारे, सरस्वती डादे, नारायण सोनकर, गोविन्द बघेल, सूरज यादव, तिलक परिहार, मिथलेश यादव, सुजीत यादव, आलोक दुबे, प्रणव श्रीवास्तव, रामप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र साहू, होमेंद्र साहू, भुनेश्वर साहू एवं भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मण्डल के समस्त कार्यकर्ता शामिल हुए।
