पाटन। क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम) और पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय घुघुवा(क)के नवप्रवेशी एवं सभी विद्यार्थियों को शाला खुलने के प्रथम दिवस में विद्यालय प्रवेश पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष थानेश्वर प्रसाद साहू, ग्राम के सरपंच शैलेंद्री ढाल सिंह साहू, पालक समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मनोज साहू, गिरधारी साहू, एसएमडीसी की महिला सदस्य एवं स्वयंसेविका श्रीमती पूनम पांडेय, शाला विकास समिति पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष ओगी राम साहू, पूर्व सरपंच लोकेश्वर साहू, सरपंच प्रतिनिधि ढाल सिंह साहू व साहित्यकार अमोल दास टंडन जी के द्वारा सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मिठाई खिला कर रोजाना स्कूल आने और अच्छे से अच्छे ढंग से पढ़ाई करके जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को शासन द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क गणवेश का वितरण किया गया, दोनों विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को खीर पुरी का भोजन कराया गया, उपस्थित सभी सदस्यों ने विद्यालय संबंधित सभी समस्याओं का आपसी सहयोग से यथासंभव निपटान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सेजेस के प्रभारी प्राचार्य कृष्ण कुमार प्रहरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती सुषमा परगनिया एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही।
सेजेस एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया
