27 जून से 5 जुलाई तक पाटन क्षेत्र के 6 गांवों में रथयात्रा महोत्सव का आयोजन

पाटन।इस्कॉन प्रचार केंद्र द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ का भव्य रथयात्रा महा महोत्सव का आयोजन 27 जून से 5 जुलाई तक पाटन क्षेत्र के अलग अलग गांवों में आयोजित की गई है।

जिसमें 27 जून को ग्राम महुदा, 28 जून को ग्राम उफरा, 29 जून को ग्राम झीट, 30 जून को ग्राम रूही, 1 जुलाई को ग्राम तुलसी में एवं 5 जुलाई को पाटन नगर में रथयात्रा निकाली जाएगी।

पाटन नगर में रथयात्रा का शुभारंभ जनपद पंचायत पाटन कार्यालय के पास से दोपहर 3.30 बजे से होगी एवं समापन नया बस स्टैंड पाटन में होगा। इस दौरान भगवान जगन्नाथ जी का रथयात्रा पूरे पाटन नगर में भ्रमण करेगा। सभी श्रद्धालुओं के लिए जगन्नाथ जी महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *