आज़ महामाया मंदिर में जुड़वास शांति हवन सम्पन्न हुआ

रायपुर। आज 12 जून गुरूवार को पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में शांति हवन जुड़वास का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति के सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक एवं व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि महामाया सेवा समिति के राजेश यदु, कृपाराम यदु, दसरू यदु, मूंजू यदु, रतन यदु, कृष्णा यदु, होरी लाल यदु, सतीष यदु, सागर यदु की पूरी टीम व्यवस्था में रात भर लगी हुई है। हवन पूजन आरती पं विवेक पुराणिक, द्वारा दोपहर सम्पन्न कराया गया। माता रानी का दरबार दिन रात 24 धंटे खुला रहा। रात्रि 7:30 बजे महाआरती तत्पश्चात प्रसादी वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *