रायपुर,, विश्व विद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने बताया कि आज की विशेष बैठक के उपरांत सेवानिवृत लिपिक कर्मचारी पवन यादव के साथ कुल सचिव से मिलने गए तब उन्होंने कहा कि उन्हे पेंशन भी नहीं मिलना है मैं और मार्च 2025 में वि वि की सेवा से सेवानिवृत हुआ हू मुझको सी पी यफ राशि का भुगतान आज ढाई माह होने को है अब तक भुगतान नहीं हो पाया है तब नव नियुक्त कुलसचिव ने कहा कि मुझे आप लोग चार पांच दिनों का समय दीजिये तब प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि आप पांच नहीं दस दिन का समय लीजिये पर भुगतान सुनिश्चित कीजिये तब कुलसचिव ने कहा कि जो भी होगा आपके हित में करने का प्रयास करूँगा साथ ही
कुलसचिव ने यह भी कहा कि मेरी मंशा पेंशन प्रकरण के संबंध में यह है कि शासन के सीनियर जानकारों के साथ वि वि के सेवानिवृत कर्मचारियों को शीघ्र पेंशन मिले इसके लिए एक वि वि के कार्यरत कर्मचारियों के साथ एक कार्य शाला लगा कर ट्रेनिंग कराने की योजना है जिससे पेंशन प्रकरण में किसी प्रकार की बाधा ना आये ऐसी ब्वस्था वे करना चाहते हैं,,,,
सभी कर्मचारीयों ने कुलसचिव के इन विचारों का स्वागत किया और उनसे आग्रह करते हुए निवेदन किया कि वि वि से जो भी कर्मचारी वि वि की सेवा से सेवानिवृत होता है उसे उसी माह की अंतिम कार्य दिवस को वि वि स्तर की सभी आर्थिक लाभों का भुगतान किया जाय*
चर्चा के दौरान समिति ने कहा कि पेंशन प्रकरण सेवानिवृत कर्मचारियों का समय से पूर्व प्रारंभ किया जाय ताकि सेवा निवृत कर्मचारियों को सेवा निवृत होने के पूर्व वि वि स्तर की सभी भुगतान नियत समय पर हो जाय l
