मोतीपुर में हो रही है अवैध प्लाटिंग… किसान को हो रही खेती करने में परेशानी

पाटन। विकासखंड के ग्राम मोतीपुर निवासी कृषक ने अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने एवं अवैध प्लाटिंग करने वालों पर करवाई करने एसडीएम पाटन को आवेदन दिया। कृषक ने बताया कि बीते वर्षों से कुछ व्यक्तियों द्वारा कृषि भूमि पर अवैध तरीके से कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर छोटे-छोटे टुकड़ों में बेचा जा रहा है। जिसकी किसी भी प्रकार की शासन-प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई है। किसानों की पैत्रिक कृषि भूमि परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। कृषि भूमि पर प्लाटिंग किए जाने के कारण किसानों को कृषि कार्य करने में असुविधा हो रही है

कृषक बिजेराम सिंगौर ने बताया कि राजाराम सिंगौर पिता रैमुनदीन ग्राम मोतीपुर तहसील पाटन जिला दुर्ग (छ.ग.) का निवासी के द्वारा अपने कृषि भूमि खसरा न. 686/1, 686/3, 686/8, 686/9 रकबा 0.40 हे. को रायपुर निवासी अभय राम साहू के साथ सहमत हो कर जमीन की बिक्री किया जा रहा है। इससे मेरे कृषि भूमि खसरा न. 686/5 रकबा 0.14 है. 686/6 रकबा 0.18 हे. मेरे पत्नि जुगरी बाई कृषि भूमि खसरा न. 686/2 रकवा 0.32 हे. 686/4 रकबा 0.24 हे. मेरे बहू पूजा सिंगौर का कृषि भूमि खसरा न. 686/7 रकबा 0.11, 712/3 रकबा 0.40 हे. पर नहर से पानी फसल के लिए नहीं मिल पायेगा एवं कृषि कार्य करने के लिए मुझे रास्ता भी नहीं मिल पायेगा और न ही मै अपने फसल की सुरक्षा के लिए घेरा (तार जाली) भी नहीं कर पाऊगा। जिससे मेरा धान का फसल पशु नष्ट कर देगा और शासन को भी अवैध प्लाटिंग कर उनके द्वारा लाखो रूपये का राजस्व का नुकसान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *