दुर्ग,,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के वी वोक और इलेक्ट्रानिक्स विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा संजय तिवारी को शासन द्वारा दुर्ग के हेमचंद यादव वि वि के कुलपति बनाये जाने पर हर्ष ब्यक्त करते हुए विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव तीर्थ राम यादव के साथ समिति के सक्रिय सदस्य शिरिष त्रिवेदी ने दुर्ग वि वि जाकर डा संजय तिवारी को फूल, माला और बुके देकर स्वागत किया l

डा संजय तिवारी ,, छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति ,, के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र सचिव तीर्थ यादव और शिरीश त्रिवेदी आदि नेतागणों ने कुलपति से हुई स्वागत चर्चा हवाला देते हुए बताया कि रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में वर्ष में केवल एक बार सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का सम्मान वि वि स्थापना दिवस के दिन ही वि वि करता है l
समिति ने दुर्ग वि वि के कुलपति से निवेदन करते हुए आग्रह किया कि दुर्ग वि वि में अगले वर्ष जो भी कर्मचारी सेवानिवृत होंगे उन्हे वि वि स्तर की जो राशि देय होगी यथा अर्जित अवकाश नगदीकरण, सी पी यफ की राशि अंतिम कार्य दिवस को ही भुगतान किया जाय समिति के सुझाव / निवेदन को कुलपति डा संजय तिवारी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और कहा कि जब इस वि वि का कोई भी कर्मचारी सेवानिवृत होगा तो मैं आप लोगों को भी आमन्त्रित करूँगा और आप लोगों के सामने सेवानिवृति सम्मान समारोह में ही दुर्ग वि वि स्तर के सभी आर्थिक लाभ की राशियाँ सेवा निवृत कर्मचारी को दी जायेगी l
कुलपति के उक्त उदगार से छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष, सचिव ने डा संजय तिवारी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया और कुलपति से उम्मीद करते हैं कहा कि आपके वि वि के सभी कर्मचारियों की छोटी छोटी समस्याओं को वि वि की समस्या समझ कर उसका निराकरण वि वि द्वारा कर्मचारीहित में त्वरित करेंगे ऐसी अपेक्षा आपसे करते हैं l
