पाटन। ग्राम पंचायत तरीघाट में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सरपंच चंद्रिका साहू ने कहा की हम सब को “माँ के नाम एक पेड़” लगाकर पौधा से पेड़ बनते तक देखभाल व सेवा करना चाहिए। जब पेड़ बड़े होंगे तो पूरा गांव खेत खलिहान हरा भरा होगा तथा जल संरक्षण करके वर्षा के जल को घरों में सोख्ता गड्ढा के माध्यम से जमीन के अंदर तक पहुचना है ताकि धरती में जल का स्तर बनी रहे।उक्त कार्यक्रम में सचिव ज्ञान चंद चक्रधारी ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को जल संकल्प कराया गया। उक्त अवसर पर उपसरपंच प्रकाश गोस्वामी, ब्लाक क्वाडनेटर वाटरएड लोकेश साहू, बेदराम साहू ,सोनु साहू चेला राम सिंहा रोहित गोस्वामी अमरीका सिंहा रुक्मिणी साहु पार्वती यादव वीना साहू सेषु सिंहा छगन साहू सुरेश निशाद सहित उपस्थित थे।
एक पेड़ मां के नाम, तरीघाट पंचायत में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष आयोजन
