विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत औंसर में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

पाटन। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज ग्राम पंचायत औंसर मे *” एक पेड़ मां के नाम*” थीम पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रियालता महिपाल ने सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़़ लगाकर गाँव को हरा भरा बनाने का आव्हान किया तथा जो व्यक्ति सर्वाधिक पेड़ लगा कर पेड़ का संरक्षण करेगा उसे पंचायत द्वारा सम्मानित करने की घोषणा की, साथ ही बताया कि आने वाले दिनों में गाँव में वृहद संख्या में वृक्षारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत औंसर के सरपंच प्रियालता महिपाल ,सक्रिय महिला जागेश्वरी वर्मा, पिंगला भास्कर, उत्तरा ठाकुर, कुंती धनकर,अंजलि वर्मा, शशि महिपाल, ललिता वर्मा, सुनिता भारती, रेशम ,मंजू ठाकुर, गजेंद्र भारती, शिक्षक अकेश्वर महिपाल,विकास ठाकुर, विदेशी राम चतुर्वेदी, प्रीतम भारती, सुरेश भारती, लछनु महिपाल, गौकरण महिपाल ,कुमारू राम बंजारे आदि ग्रामीणजन ने सहभागिता प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *