फुण्डा शराब तस्करी कांड में पाटन पुलिस की बड़ी कामयाबी

पाटन । पाटन थाना पुलिस ने बहुचर्चित फुण्डा शराब तस्करी कांड में फरार आरोपी को दबोच कर सनसनी मचा दी है। इस हाईप्रोफाइल मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शत्रुघ्न साहू उर्फ सालिक साहू (पिता सुकलाल साहू), उम्र 35 वर्ष, निवासी देमार, थाना पाटन को पुलिस ने 5 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामला 8 फरवरी 2025 का है, जब एसआईबी टीम और पाटन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम फुण्डा स्थित एक फार्म हाउस/बाड़ी में बड़ी छापेमारी की गई थी। इस दौरान लगभग 500 पेटी विदेशी अंग्रेजी शराब (4500 लीटर), 3 वाहन, 9 मोबाइल फोन, प्लास्टिक शीट समेत कुल ₹62.40 लाख की सामग्री जब्त की गई थी।

इस संगठित तस्करी कांड में 7 आरोपियों को नामजद किया गया था, जिनमें से अधिकांश को पहले ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका था। लेकिन मुख्य आरोपी महेन्द्र वर्मा लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। सूत्रों के मुताबिक, 4 जून को पाटन पुलिस ने बुधवार 4 जून को गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।अब इसी कड़ी में पुलिस ने फरार आरोपी सालिक साहू को भी गिरफ्तार कर बड़ी सफलता दर्ज की है। बताया जा रहा है कि पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *