फुंडा में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पाटन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत फुंडा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में गांव के जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की अगुवाई ग्राम पंचायत फुंडा के सरपंच कुलेश्वर रोशन वर्मा ने किया। मौके पर उपसरपंच राजेंद्र वर्मा,सचिव पोषण सपहा एवं पंचगण उपस्विथित थे। सभी ने सामूहिक रूप से पौधे रोपे और पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *