पाटन। ग्राम पंचायत सांकरा में सरपंच रवि सिंगार के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण का शपथ लिया। इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छता रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। मनुष्य की बुरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बुरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया की प्रकृति और पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है, हमें अपने मनुष्य होने के कर्तव्यों का पालन करना होगा तभी सही मायने में पर्यावरण दिवस सार्थक होंगे।
प्रकृति और पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी-रवि सिंगौर
